बीकानेर के गुफा मंदिर परिसर में 14 लाख की लागत से नवनिर्मित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ भवन का विधायक सिद्धि कुमारी ने किया उद्घाटन

बीकानेर के गुफा मंदिर परिसर में 14 लाख की लागत से नवनिर्मित 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' भवन का विधायक सिद्धि कुमारी ने किया उद्घाटन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 नवंबर । बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने रविवार को पवनपुरी स्थित सुदर्शना नगर के गुफा मंदिर परिसर में नवनिर्मित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुफा मंदिर के अध्यक्ष हर्ष कुमार जग्गी ने जानकारी दी कि इस नए आरोग्य मंदिर भवन का निर्माण लगभग 14 लाख रुपये की लागत से अमेरिका निवासी भंसाली परिवार के आर्थिक सहयोग से कराया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चार वार्डों के हजारों नागरिकों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धि कुमारी ने भामाशाह भंसाली परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस आरोग्य मंदिर के शुरू होने से आसपास के चार वार्डों के हजारों स्थानीय नागरिकों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने विधायक कोटे से इस केंद्र को आवश्यक चिकित्सा उपकरण व सामग्री उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) पुखराज साध ने बताया कि इस डिस्पेंसरी में अगले दो हफ्तों के भीतर सभी आवश्यक मेडिकल टेस्ट (जांच) की सुविधाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी मिलकर संयुक्त प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयचंदलाल डागा, राजू तनेजा, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, विजय ऐलानी, अरुण सोलंकी, सुशील शर्मा, पवन भाटी, विजय सिंह, सुभाष जी, दीपक गुप्ता, सतीश शर्मा, अनिल तिवारी, जितेंद्र जुनेजा, योगेंद्र सेवक, जीतू सेवक और तरुण नैयर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *