एनआरसीसी में जनजातीय गौरव दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: किसानों को दी गई उन्नत बीजों के चयन एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी

एनआरसीसी में जनजातीय गौरव दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: किसानों को दी गई उन्नत बीजों के चयन एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 नवम्बर । भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर में ‘जनजातीय गौरव दिवस-2026’ के अंतर्गत ‘बेहतर बीज, बेहतर फसल, बेहतर भविष्य’ विषय पर हाइब्रिड मोड में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों के किसानों और एनआरसीसी के स्टाफ सहित कुल 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भाकृअनुप-भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (क्षेत्रीय केंद्र, बीकानेर) के प्रभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि उत्कृष्ट फसल उत्पादन के लिए गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीजों का चयन सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण आधार है। किसानों को अपनी स्थानीय जलवायु और मिट्टी की परिस्थितियों के अनुरूप ही उन्नत किस्मों के बीजों का चयन करना चाहिए। उन्होंने बीज उत्पादन, बीज उपचार, सुरक्षित भंडारण और संरक्षण की वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने दलहनी फसलों में राइजोबियम उपचार, बीजों की अंकुरण क्षमता की जांच, श्रेणीकरण और बुवाई के समय कृषि यंत्रों की स्वच्छता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने फसल चक्र अपनाने, कीट प्रबंधन और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह भी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

केन्द्र के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने अपने संदेश में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को सरकार द्वारा संचालित जनजातीय गौरव दिवस जैसे अभियानों के माध्यम से वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही तकनीकों का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। इससे पारंपरिक कृषि ज्ञान के साथ आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों का समन्वय कर किसान अपनी आजीविका और आर्थिक स्तर को सुधार सकते हैं।

केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी (पीएमई) डॉ. राकेश रंजन ने किसानों से सत्र के दौरान मिली वैज्ञानिक जानकारियों को अपने खेतों में धरातल पर उतारने का आग्रह किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि आबूरोड, पीपलखूंट, पिंडवाड़ा, हजारीगुड़ा और सुहागपुरा (प्रतापगढ़) आदि क्षेत्रों के जनजातीय किसानों ने इस ऑनलाइन व ऑफलाइन सत्र में सक्रिय सहभागिता की।

समारोह के दौरान प्रगतिशील किसानों सेवाराम (आबूरोड), बालाराम (प्रतापगढ़) और राव (प्रतापगढ़) ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में केन्द्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अखिल ठुकराल ने मुख्य वक्ता, सभी किसानों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *