श्री जैन पीजी महाविद्यालय में ई-एलसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

श्री जैन PG कॉलेज, बीकानेर में E-LC और NSS के जॉइंट से निबंध कॉम्पिटिशन ऑर्गनाइज़ किया गया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 नवंबर। श्री जैन पीजी महाविद्यालय, बीकानेर में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ई-एलसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘म मतदान एवं शुद्ध मतदाता सूचियों का महत्व’ रहा, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मजबूत लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में मतदान को लोकतंत्र की आत्मा बताया। उन्होंने एक शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची को मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला करार दिया। विद्यार्थियों ने मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने तथा मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटवाने के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया।

युवाओं को मतदान और सहभागिता का संदेश

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता के जागरूक होने पर निर्भर करती है। युवा मतदाताओं को न केवल स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से शुद्ध मतदाता सूची निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ई-एलसी प्रभारी डॉ. राजेश रांकावत, एनएसएस प्रभारी डॉ. भारती सांखला एवं श्री श्याम सुंदर शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#Bikaner, #ShriJainPGCollege, #ElectionLiteracyClub, #NSS, #VoterAwareness, #Democracy, #BikanerNews, #RajasthanNews, #TharExpressNews,

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *