आजीवन शिक्षा एवं नशा मुक्त परिवार’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

आजीवन शिक्षा एवं नशा मुक्त परिवार' विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत

बीकानेर, 26 नवम्बर । भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान शाखा के तत्वावधान में ‘आजीवन शिक्षा एवं नशा मुक्त परिवार’ विषय पर संवाद कार्यक्रम गुरुवार को श्री नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य थे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बिस्सा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ राजस्थान ब्रांच के सचिव ओमप्रकाश सारस्वत, डॉ. फारूक मोहम्मद और राजस्थान ब्रांच के अध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. आचार्य ने आजीवन शिक्षा और नशा मुक्त परिवार की अवधारणा पर विचार रखते हुए कहा कि जीवनपर्यंत सीखना व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है और बदलते समय के साथ नए ज्ञान, कौशल व अनुभव अर्जित करना आवश्यक है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्राचार्य डॉ. बिस्सा ने कहा कि आजीवन शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाती है। वहीं, डॉ. फारूक मोहम्मद ने कहा कि नशा मुक्त परिवार स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है तथा परिवार और समाज में जागरूकता के माध्यम से नशे की प्रवृत्ति को रोककर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की जरूरत है। कवि-कथाकार एवं राजस्थान ब्रांच अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने संघ की गतिविधियों तथा स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति में लाइफ लोंग लर्निंग को प्राथमिकता दी गई है और संघ द्वारा इससे जुड़े व नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन के तहत हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें रिद्धि पुरोहित ने प्रथम, गौरी भाटी ने द्वितीय और दिव्या खुडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरव शर्मा, वीणा सुथार और खुशी अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने किया तथा आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *