अज़ीज़ आज़ाद साम्प्रदायिक सद्भाव और कौमी एकता के कवि थे- बुलाकी शर्मा

अज़ीज़ आज़ाद साम्प्रदायिक सद्भाव और कौमी एकता के कवि थे- बुलाकी शर्मा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 नवम्बर । अजित फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अज़ीज़ आज़ाद स्मृति समारोह के समापन अवसर पर रविवार, 29 नवंबर को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि अज़ीज़ आज़ाद पारदर्शी व्यक्तित्व के कवि, शायर और कहानीकार थे, जिनकी कहानियों में मानवीय संवेदना व मूल्य तथा गजलों व शायरी में राष्ट्रीयता व कौमी एकता झलकती है। उन्होंने कहा कि अज़ीज़ आज़ाद साम्प्रदायिक सद्भाव के कवि थे और उनके अप्रकाशित साहित्य को प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संवाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कवि-पत्रकार संजय आचार्य ‘वरुण’ ने कहा कि अज़ीज़ आज़ाद समय की विकृतियों व विसंगतियों पर निर्भीक प्रहार करने वाले महत्वपूर्ण रचनाकार थे, जिनके लेखन में मानवीय मूल्यों का पोषण दिखता है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर मनुष्य को बांटना उन्हें अखरता था और आज के दौर में सद्भाव व कौमी एकता के ध्वजवाहक के रूप में उनका रचनाकर्म बेहद प्रासंगिक है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के दौरान संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने कहा कि अज़ीज़ आज़ाद राष्ट्रीय समभाव के कवि थे और बीकानेर में उनका जन्म होना गौरव की बात है, जबकि अंत में आभार जताते हुए राजाराम स्वर्णकार ने नई पीढ़ी में साहित्यिक समझ विकसित करने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर रखने पर बल दिया। आयोजन में जुगल किशोर पुरोहित, हरीश बी. शर्मा, नरसिंह बिन्नाणी, हनीफ उस्ता, गिरिराज पारीक, जाकीर आज़ाद, मोहम्मद इजहार, अब्दुल जब्बार, सागर सिद्दीकी, इरशाद अज़ीज़, उषा बिस्सा, डॉ. नमामी शंकर आचार्य, सुनील गज्जाणी और राजेश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *