शहर में शुरू हुई अस्थायी चिकित्सालय, यातायात सुगम बनाने के लिए की व्यवस्था

शहर में शुरू हुई अस्थायी चिकित्सालय, यातायात सुगम बनाने के लिए की व्यवस्था,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,16 फरिवार। पुष्करणा समाज का सामूहिक विवाह समारोह रविवार को होगा। इस दिन सैकड़ों शादियां होगी। पूरा परकोटा बाराती बनेगा। वहीं सावे को देखते हुए शहर में यातायात, रोशनी, पानी, सडक़, सफाई सहित माकूल व्यवस्थाएं की गई है। पुष्टिकर सावा समिति पूरी तरह से सक्रिय भागीदारी निभा रही है। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने शहर में यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज से भीतरी परकोटे में यातायात पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ तैनात है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शुरू हुई चिकित्सा सुविधा…
सावे को देखते हुए शहर में तीन स्थानों पर शुक्रवार से ही अस्थायी रूप से चिकित्सा सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। बारहगुवाड़ चौक, दम्माणी चौक और आचार्य चौक में अस्थायी रूप से क्लिनिक बनाए गए हैं। जहां पर चिकित्सकों के साथ ही अन्य स्टाफ भी मौजूद है। ताकि प्राथमिकत तौर किसी तरह का उपचार किया जा सके।

pop ronak

पुष्टिकर सावा समिति के सचिव वीरेन्द्र किराडू ने बताया कि समिति साफ-सफाई, यातायात और प्रयाप्त रोशनी की व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहे इसके लिए प्रयासरत है। समिति के जेपी व्यास, अनिल पुरोहित, शिवराज व्यास, प्रेमरतन रंगा, वीरेन्द्र किराड़ू, प्रेम कुमार व्यास, सुरेन्द्र व्यास सहित सदस्य सक्रिय रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *