ब्रह्मऋषि श्री तुलसारामजी महाराज का 46वां दिव्य चातुर्मास संपन्न

ब्रह्मऋषि श्री तुलसारामजी महाराज का 46वां दिव्य चातुर्मास संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मंदिरों की नगरी मदुरै में श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

मदुरै, 14 अक्टूबर । वृंदावन में 46वां दिव्य चातुर्मास और तप-साधना पूर्ण करने के बाद श्री श्री 1008 श्री खेतारामजी महाराज के परम शिष्य, अनंत श्री विभूषित ब्रह्मऋषि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज के मंदिरों की नगरी मदुरै आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री बांके बिहारीजी एवं यमुना मैया के पावन सान्निध्य में चातुर्मास संपन्न होने के बाद गुरु महाराज के मदुरै पधारने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजपुरोहित समाज ट्रस्ट द्वारा अभिनंदन समारोह

pop ronak

इस पावन अवसर पर श्री राजपुरोहित समाज ट्रस्ट, मदुरै की ओर से स्थानीय अग्रवाल भवन में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मदुरै सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अतिथिगण उपस्थित हुए। ट्रस्ट की तरफ से बाहर से पधारे सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष रामदयाल राजपुरोहित, महा सचिव गणपत लाल राजपुरोहित एवं समस्त पदाधिकारियों ने गुरु महाराज को माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अमर सिंह द्वारा किया गया।

विभिन्न समाजों ने प्राप्त किया गुरु आशीर्वाद

समारोह में मदुरै के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गुरु महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। गुरु दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के कारण पूरा परिसर श्रद्धा, भक्ति और गुरुभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया।

इस अवसर पर पूज्य गुरु महाराज ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने लाभ उठाया। इस आयोजन से राजपुरोहित समाज सहित विभिन्न समाजों में आपसी सौहार्द, धार्मिक आस्था और एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। इस दौरान “ब्रह्मधाम की जय!”, “भगवान श्री खेतेश्वर महाराज की जय!”, “परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज की जय!” और “मां मीनाक्षी की जय!” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

खाओसा