ICU में भर्ती महिला से वार्ड बॉय ने किया रेप

ICU में भर्ती महिला से वार्ड बॉय ने किया रेप
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

प्राइवेट अस्पताल में नशे का इंजेक्शन लगाया, विरोध करने पर धमकाया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अलवर , 27 फ़रवरी। आईसीयू में भर्ती 23 साल की महिला के साथ वार्ड बॉय ने रेप किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार अल सुबह की अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में टेल्को चौराहे के पास स्थित हरीश हॉस्पिटल की है।

pop ronak

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि बड़ौदामेव क्षेत्र निवासी एक युवक ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी के फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर सोमवार को अस्पताल में लेकर आए थे।

डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद मैंने आईसीयू में भर्ती करवा दिया। सुबह पत्नी ने फोन कर बताया कि वार्ड बॉय चिराग ने मंगलवार अल-सुबह उसके साथ रेप किया। पति की रिपोर्ट पर आरोपी वार्ड बॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

महिला बोली- दवा देकर रेप किया
पीड़िता ने बताया कि अल-सुबह 3 बजे के आस-पास मुझे दवा और नशे का इंजेक्शन दिया। जब मैं बेहोश हो गई तो वार्ड बॉय ने रेप किया। होश आने पर कुछ गलत होने का पता चला तो मैंने विरोध जताया। चिल्लाने लगी तो धमकी दी कि चुप रहो नहीं तो इंजेक्शन लगा दूंगा। तब वहां एक महिला नर्सिंगकर्मी भी आई। उसने भी मुझे ही धमकाया। महिला नर्सिंगकर्मी भी उसका सहयोग कर रही थी।

महिला के परिजन बोले- अब भी धमका रहे
पीड़िता के परिजन ने बताया कि आईसीयू में कुल 12 मरीज थे। सबको रात को दवा दी गई थी। एक बुजुर्ग महिला को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया।

रात को पीड़िता को नशे की दवा और इंजेक्शन दिया। इसके बाद रेप किया। होश आने पर मरीज ने चिराग के सामने विरोध जताया। कहा कि वह अपने पति को बताएगी। इस पर उसे इंजेक्शन लगा दिया। अब धमकी दी जाने लगी है। बार-बार बुलाकर कहा जा रहा है कि अपने मरीज को अस्पताल से ले जाओ, लेकिन हमें इंसाफ चाहिए।

अस्पताल संचालक ने कहा – पुलिस जांच कर रही

हरीश हॉस्पिटल के संचालक डॉ. लवेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। आरोपी कर्मचारी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट है। आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *