MGSU का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में परचम

MGSU का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में परचम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 1 मार्च। राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता असम में दिनांक 18 से 29 फरवरी तक आयोजित हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता में बॉक्सिंग इवेंट में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अंजू, सुनीता ने रजत पदक और निकेता, चंचल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आर्चरी के 70 मीटर रिकवर मिक्स इवेंट मे परीक्षा, अनुज भांभू के कांस्य पदक और जुड़ो में प्रीति ने रजत पदक प्राप्त कर बीकानेर एवम् राजस्थान को गौरवान्वित किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महाराजा गंगा सिंह विश्विद्यालय ने राजस्थान के सभी विश्विद्यालय मे सार्वाधिक पदक प्राप्त कर राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया बॉक्सिंग के कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ का मतवपूर्ण योगदान रहा टीम के साथ में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के खेलकूद निदेशक डॉ. यशवंत गहलोत यूनिवर्सिटी कॉन्टिजेंट मैनेजर के रूप में साथ में गए हुए थे।

उल्लेखनीय है की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित खेलकूद प्रतियोगिता है जिसमें अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही भाग लेते है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *