शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा जी व साध्वी श्री ललितकला जी का मंगल भावना समारोह आयोजित

शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा जी व साध्वी श्री ललितकला जी का मंगल भावना समारोह आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मंगलभावना समारोह के उपरांत दोपहर 1:15 बजे साध्वियों का मंगल विहार

बीकानेर ,1 मार्च। (गंगाशहर, शांति निकेतन) श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, गंगाशहर द्वारा शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा जी व साध्वी श्री ललितकला जी की 1 वर्ष की चाकरी की सफलतापूर्वक परिसम्पन्नता पर उनके विहार से पूर्व विदाई समारोह को मंगल भावना समारोह के रूप में मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा जी ने कहा कि गुरुदेव की कृपा से गंगाशहर सेवाकेंद्र की चाकरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साध्वी श्री ललितकला जी एवं सभी सहवर्ती साध्वियों का अपार सहयोग प्राप्त हुआ। गंगाशहर की तेरापंथी सभा सहित सभी संस्थाओं, यहां के श्रावक-श्राविकाओं, चिकित्सकों आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। माईतों का वात्सल्य अपनत्व व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

pop ronak

साध्वीश्री ललितकला जी ने कहा कि सर्वप्रथम गंगाशहर की सभी श्रावक- श्राविकाओं के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने सभी सहवर्ती साध्वियों के सहयोग की सराहना की तथा सभी सेवाग्राही साध्वियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने कहा कि आपने गजब की चाकरी की है। माईतों व सभी लोगों ने अपने मुखारविंद से आपके प्रति अहोभाव व्यक्त किया है। आप हमें ऐसा आशीर्वाद देवें कि हम सब माईतों के लिए उपयोगी बन सके।

साध्वी श्री कांताश्री जी, साध्वी श्री प्रभाश्री जी, साध्वी श्री मल्लिकाश्री जी, समणी निर्वाण प्रज्ञा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किये। सेवाग्रही वृद्ध साध्वियों ने सामूहिक गीतिका का संगान किया। महिला मंडल व नव आगंतुक साध्वियों की तरफ से गीतिका का संगान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यामंडल द्वारा मंगलाचरण से किया गया।

तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी जैन लूणकरण छाजेड़, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मंत्री दीपक आंचलिया, महिला मंडल अध्यक्ष संजू लालाणी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अरुण नाहटा, किशोर मंडल संयोजक नीरज बोथरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष भंवरलाल सेठिया, मुमुक्षु मीनाक्षी शामसुखा, चैनरूप छाजेड़, कोमल पुगलिया, मंजू देवी सेठिया द्वारा अपनी मंगल भावनाएं अभिव्यक्त की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथी सभा के कोषाध्यक्ष जतन संचेती द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन सभा के सह मंत्री पवन छाजेड़ द्वारा किया गया।

मंगलभावना समारोह के उपरांत दोपहर 1:15 बजे साध्वियों का मंगल विहार

मंगल भावना समारोह के उपरांत दोपहर 1:15 बजे शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा जी, साध्वी श्री ललितकला जी सहित 9 साध्वियों ने शांतिनिकेतन से मंगल विहार किया। विहार में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *