पति को बांधा, गैंगरेप करने वालों ने लगातार मुझे पीटा… स्पैनिश महिला ने बताई अपनी कहानी

पति को बांधा, गैंगरेप करने वालों ने लगातार मुझे पीटा... स्पैनिश महिला ने बताई अपनी कहानी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हालांकि इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अब पीड़िता ने वारदात की पूरी कहानी को बयान किया है जिसको सुनने के बाद…

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दुमका, 4 मार्च। झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हालांकि इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अब पीड़िता ने वारदात की पूरी कहानी को बयान किया है जिसको सुनने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती

पीड़ित महिला ने एफआईआर में बताया है कि सातों आरोपी उस पर वारदात के दौरान लगातार लात-मुक्के बरसाते रहे। इतना ही नहीं पीड़ित विदेशी महिला ने बताया कि रेप के आरोपियों ने उसके पति के हाथों को बांध दिया और उसे पीटते रहे। महिला ने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि आरोपी उस रात मेरी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी जिंदा हूं।’

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। बता दें कि 28 साल की स्पैनिश महिला और 64 साल का उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक टूर पर निकले थे और वो झारखंड के रास्ते नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान महिला के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई थी। घटना के बाद महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया।

तीन गिरफ्तार, चार आरोपियों की तलाश

इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फेंस में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया था जिसके बाद बलात्कार की पुष्टि हो गई। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल सात लोगों में से तीन को जेल भेज दिया गया है और अन्य चार को जल्द ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा, “अन्य चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और तलाश जारी है, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” खेरवार ने कहा, पुलिस नई दिल्ली में स्पेन के दूतावास के संपर्क में है.

इंग्लिश मेंबोल रहेथेतो समझ नहीं पाए…झारखंड में स्पैनिश महिला के गैंगरेप पर क्या बोले एसपी

झारखंड के दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामनेआई है। महिला को सामुदायिक अस्पताल सरैयाहाट में भर्ती कराया गया है। जहां
उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

झारखंड के दुमका में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। झारखंड घूमने आई एक महिला टूरिस्ट के साथ 7-8 स्थानीय लड़कों ने केवल गैंगरेप किया बल्कि उसकी बुरी तरह पिटाई भी की। महिला को सामुदायिक अस्पताल सरैयाहाट में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। जो किसी को भी अंदर नहीं
जाने दे रहे हैं। वही इस पूरी घटना पर बताया कि दो लोगों को सड़क किनारे देखा गया। दोनों स्पैनिश इंग्लिश बोल रहे थे इसलिए अधिकारियों को समझ नहीं आया। उन्हेंअस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने डॉक्टर्स को बर्बरता के बारे में बताया।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार नेकहा, ‘1-2 की रात्रि को करीब 10.30-11 बजे हरदिया पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। उन्हें सड़क किनारे दो लोग खड़े दिखाई दिए। चूंकि पीड़ित स्पैनिश अंग्रेजी में बात कर रहे थे, जिसे हम समझ नहीं पा रहे थे, हम उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने डॉक्टर्स को बताया फिर हमें पता चला कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। हमें पूर्व में ऐसी कोई सूचना नहीं थी कि कोई विदेशी नागरिक आ रहे हैं या जा रहे हैं। 1.30-2 बजे हमें सूचना मिली।

हमने विदेशी महिला से बात की। हुलिए के आधार पर हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों नेअपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एक लड़के ने अपने सहयोगियों के बारे में बताया है। हमने एक छापा दल का गठन किया है। जिसकी मॉनिटरिंग मैं कर रहा हूं। डीआई जी इस पर नजर बनाए हुए हैं। एफएसएल टीम और सीआईडी की मदद से हम बाकी आरोपियों को भी पकड़ लेंगे। पीड़िता ने अपराध में शामिल 7 लोगों के बारे में बताया और हमने उनमें से 3 को हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों को भी हम जल्द पकड़ लेंगे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-164 के तहत दर्ज किया गया है।


वीडियो बनाकर बताया कैसे हुई खौफनाक वारदात?

इस घिनौनी वारदात का शिकार हुई महिला एक ट्रैवल ब्लॉगर है जो अपने पति के साथ बाइक ट्रिप पर भारत आई थीं। इससे पहले वो पाकिस्तान और भी बांग्लादेश भी गई थीं। गैंगरेप का शिकार होने के बाद उन्होंने अपने पति के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बताया था कैसे उनके साथ 7 लोगों ने गैंगरेप किया। वीडियो में स्पेनिश महिला ने कहा,
7 लोगों ने मेरा ब्लात्कार किया है। उन्होंने हम पर हमला किया, हमें पीटा और हमें लूट लिया। उन्होंने हमारी गर्दन पर चाकू रखा और हमें जान से मारने की धमकी भी दी। वो सात लोग थे।

स्पेन के दूतावास को घटनाक्रम से कराया गया अवगत

एसपी ने बताया कि पुलिस नयी दिल्ली स्थित स्पेन के दूतावास के संपर्क में है और उसे घटनाक्रम से अवगत कराया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि दंपति कब झारखंड से जाएगा तो पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। इसके बारे में बाद में जल्द ही बताएंगे।

महिला आयोग की सदस्य ने पीड़िता से मुलाकात की

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने भी पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह झारखंड की कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करता है। ममता कुमारी ने कहा कि अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *