हेमन्त सोरेन के मामले में अब हुआ उल्टा,रांची पुलिस ने जारी किया ED को समन,बुला लिया थाने

हेमन्त सोरेन के मामले में अब हुआ उल्टा,रांची पुलिस ने जारी किया ED को समन, पूछताछ के लिए बुलाया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

ED को ही भेज दिया समन, बुला लिया थाने; झारखंड पुलिस का बड़ा ऐक्शन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Ranchi Police Sent Notice To Ed Officer रांची , 14 मार्च। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अब जाकर अपना पासा फेंकना शुरू कर दिया है। जिस ED की टीम ने उनके घर रेड मार उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है, अब हेमंत सोरेन उनकी ही मुसीबत बढ़ाने में लग गए है। हेमंत सोरेन एससी-एसटी एक्ट के तहत ED की टीम पर कार्रवाई करने की कोशिश की है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस केस में रांची पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को नोटिस भेजा है। ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा सहित दो अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।  बता दे कि 28 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिल्ली स्तिथ शांति निकेतन आवास में ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी हेमंत सोरेन की गौर मौजूदगी में की गई थी.बताया गया कि रेड के दौरान कई दस्तावेज,36 लाख रुपये और एक BMW कार मिली थी.इस रेड के बाद हेमन्त सोरेन ने 31 जनवरी को देर शाम रांची के SC ST थाना में ईडी एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज़, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा,अनुपम कुमार, अमन पटेल पर पडताडित और छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया था.

रांची पुलिस ने CRPC-41A के तहत उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है। रांची पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान पदाधिकारी भी बनाया है। हेमंत सोरेन ने एसटी एससी थाने में आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया था कि ईडी पर छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था। 27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

ईडी के अधिकारियों के अलावा दिल्ली और रांची के कई मीडिया संस्थान को भी गोंदा थाना से नोटिस भेजा गया है.नोटिस भेज कर पूछा गया है कि दिल्ली में 27 जनवरी को हुई छापेमारी की खबर किस सोर्स से छापी गयी थी.इसका जवाब थाना में पहुंच कर दर्ज कराने को कहा गया है

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *