नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

श्री डूंगरगढ़, 30 मार्च। एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जाने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक मोमासर गांव का रहने वाला है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के कारण इस मामले को शुरू से गंभीरता से लिया गया। तब आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने पूरी टीम लगाकर उसे दबोच लिया। इंद्रकुमार ने बताया कि शुक्रवार को मोमासर निवासी आशाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। जहां से उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। आरोपी आशाराम को 1 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि नाबालिग के साथ कब क्या किया?

pop ronak

आरोप है कि गांव में सब्जी लेने जा रही 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़कर जबरन एक टॉवर के पास बने क्वाटर में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में में बुधवार, 27 मार्च को थाने में मामला दर्ज हुआ था। पोक्सो एक्ट में दर्ज होने वाले मामलों में पुलिस अधीक्षक भी लगातार रिपोर्ट ले रही है।

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *