शुक्रवार, 12 अप्रैल देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी
=============================
1 मोदी आराम करने के लिए नहीं पैदा हुआ…’; पीएम ने करौली में कांग्रेस पर किया वार।
2 पीएम मोदी ने कहा कि करौली-धौलपुर की यह धरती भक्ति और शक्ति की धरती है। यह उस बृज का क्षेत्र है, जहां की रज भी सर पर धारण करते हैं। यहां आपका यह आर्शीवाद देश के लिए बड़ा संदेश है।
3 बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला, BJP के लिए चुनौती बने रविंद्र भाटी… आज पीएम मोदी की बाड़मेर में रैली, क्या बदलेगा समीकरण?
4 पीएम ने गर्मी को लेकर रिव्यू मीटिंग की, हीटवेव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया; IMD ने जून तक अत्यधिक गर्मी की भविष्यवाणी की थी।
5 2014 से बढ़ने लगे अडाणी के शेयरों के दाम, पीएम नरेंद्र मोदी से अच्छी दोस्ती है वजह: राहुल गांधी
6 राहुल गांधी ने शेयर किए आटा-दाल और तेल के भाव, फिर बोले- हम हर साल देंगे एक लाख रुपए।
7 ‘बीमार मां से मिलने के लिए भी नहीं दी गई थी पैरोल’, इमरजेंसी में जेल में बंद था,राजनाथ सिंह बोले- मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं हो पाया था शामिल।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 राजनाथ का पाकिस्तान को मदद का ऑफर, कहा- अगर वे आतंकवाद खत्म करना चाहते हैं तो पहल करें, हम साथ मिलकर मिटाएंगे।
9 तीसरे चरण का नामांकन आज से शुरू, 12 राज्यों की 94 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत होगी दांव पर।
10 Google Ads के जरिए प्रचार में BJP ने झोंका दम! साढ़े तीन महीने में 80 हजार विज्ञापनों पर खर्चे 39 करोड़, कांग्रेस भी पीछे नहीं।
11 राजस्थान में नई तबादला नीति का ड्रॉफ्ट तैयार, नेताओं की अब नहीं चलेगी, अफसर ही कर सकेंगे ट्रांसफर।
12 भजनलाल सरकार की प्रस्तावित ट्रांसफर पॉलिसी से भड़के शिक्षक संघ, बताया लॉलीपॉप।
13 दिल्ली में कन्हैया, संदीप और उदित पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, आज आ सकती है सूची।
14 हाई कोर्ट के ऑर्डर पर एक्शन में CBI, संदेशखाली केस में जारी की स्पेशल ईमेल आईडी; बढ़ेंगी शाहजहां की मुश्किलें।
15 ईद के दिन क्यों खुला था स्कूल? हरियाणा स्कूल बस दुर्घटना मामले में प्रिंसिपल सहित 3 गिरफ़्तार।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

16 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हराया, सूर्या-ईशान ने ठोके तूफानी अर्धशतक।
17 ऋषिकेश में मंच पर मोदी ने डमरू बजाया, कहा- कमजोर सरकार का दुश्मनों ने फायदा उठाया, आज घर में घुसकर आतंकियों को मारते हैं।
18 पीएम मोदी ने कहा कि यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है।
19 हमनें देश में लूट को बंद किया। इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। पीएम ने कहा कि लोग कुछ भी कहें, मेरा भारत ही मेरा परिवार है।
20 पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीबों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे।’मोदी कह रहा भ्रष्टाचार हटाओ, कांग्रेस कह रही भ्रष्टचारी बचाओ।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 मौजूद भीड़ बता रही देश में 4 जून को 400 पार’; राजस्थान में करौली में पीएम मोदी की चुनावी रैली जारी।
22 राजस्थान के अनूपगढ़ की सभा में राहुल गांधी बोले- ये चुनाव 90 परसेंट वालों का है, संविधान को बचाने के लिए है।
23 राहुल गांधी बोले-30 लाख सरकारी नौकरी देंगे, ठेका-प्रथा बंद होगी, मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए अरबपतियों को दिए, उतना हम गरीब-पिछड़ों को देंगे।
24 राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में एक साल में 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। अगर आप गरीबी रेखा से नीचे हैं हर साल एक लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) आता रहेगा और एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।
25 ‘PoK हमारा था और रहेगा, PM मोदी के रहते एक इंच नहीं ले सकता चीन’, राजनाथ सिंह ने पड़ोसियों को दी वॉर्निंग।
26 पाकिस्तान से नहीं रुक रहा आतंकवाद तो भारत की ले ले मदद, राजनाथ सिंह ने फिर दी चेतावनी।
27 अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आधार पर 70 वर्षों तक देश पर शासन किया। पीएम मोदी ने जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम किया।
28 सब्सिडी पर जमीन लेते हैं निजी अस्पताल, पर गरीबों के लिए बेड नहीं रखते; सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
29 लोकसभा चुनाव 2024, एके एंटनी बोले- राहुल या प्रियंका उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे, वाड्रा को टिकट नहीं मिलेगा।
30 हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत,15 से ज्यादा घायल, सरकारी छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय, इस प्राइवेट स्कूल में ईद की छुट्‌टी नहीं थी।
31 गुजरात में कांग्रेस को झटका, पिता की बीमारी को लेकर टिकट लौटाने वाले रोहन गुप्ता BJP में शामिल।
32 छिंदवाड़ा में कमलनाथ का इमोशनल कार्ड, कांग्रेस का नाम नहीं, खुद के काम पर बेटे के लिए मांग रहे वोट, पहली बार मुकाबला बराबरी का।
33 मायावती के बीएसपी सांसद मलूक नागर ने दिया इस्तीफा, जयंत की मौजूदगी में RLD में हुए शामिल।
34 हम देश के लिए खून बहाने को तैयार, सीएए-यूसीसी स्वीकार नहीं’, ईद कार्यक्रम में बोलीं ममता बनर्जी।
35 लोकसभा चुनाव-2024, लालू की बेटी मीसा भारती बोलीं- हमारी सरकार आई तो मोदी जेल में होंगे, बिहार डिप्टी CM बोले- चुनाव के बाद हिसाब होगा।
36 लालू यादव की बड़ी बेटी के PM मोदी के खिलाफ दिए बयान पर भड़की BJP, कहा- पहले अपने परिवार की सोचें।
37 क्या राज ठाकरे से हो गई बड़ी गलती? भाजपा नीत NDA को समर्थन के बाद पार्टी में ही विरोध शुरू; महासचिव समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा।
38 MP में ओले गिरे, 8 राज्यों में बारिश के आसार, जम्मू-हिमाचल में स्नो फॉल की संभावना; राजस्थान-UP और गुजरात में तापमान 40 डिग्री के पार।
39 ईरान की धमकी से डरा US! अपने लोगों को दी एडवाइजरी, इजरायल भी हुआ अलर्ट।
40 गुरु ग्रंथ साहिब लेकर बैठने से मनमानी की छूट नहीं, कोर्ट क्यों भड़का।
41 मेरा चैलेंज है, कोई भी दल 370 हटाकर दिखा दे; PM मोदी ने दो वादे भी किए।
42 रेसलर साक्षी-विनेश को लेकर सानिया मिर्जा बोलीं- बुरा लगता है लेकिन…
43 कंगना ने विक्रमादित्य को कहा ‘छोटा पप्पू’, कांग्रेस नेता का क्या जवाब।
==============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *