बीकानेर जोशीवाड़ा निवासी को इतना पीटा की हो गई मौत, मामला दर्ज

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 15 अप्रैल । शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। घटना 11 अप्रैल को कोटगेट सब्जी मंडी के सामने की है। इस संबंध में मस्तान चौक सिटी लाईट स्टूडियो वाली गली जोशीवाड़ा निवासी सकलेन पुुुत्र मोहम्मद शकील ने बीकानेर निवासी अली पुत्र मुख्तयार अली के के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता मोहम्मद शकील के साथ अली पुत्र मुख्तयार अली ने बेवजह मारपीट की। पेट पर लात-घुसे मारे तथा आंख पर मुक्का मारा और सड़क पर पटक दिया, जिससे सिर पर चोट लगी। इस दौरान आरोपी 2000 रुपए छीन लिये। परिवादी ने बताया कि मारपीट के कारण उसके पिता मोहम्मद शकील की मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिटी कोतवाली थाने में भादंसं की धारा 302 , 323,341 व 384 के तहत मामला दर्ज कर जांच थानाअधिकारी कर रहें हैं।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *