ओरल, हैड एंड नेक कैंसर अवेयरनेस वीक 17 से – कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता की टीम देगी सेवाएं

ओरल, हैड एंड नेक कैंसर अवेयरनेस वीक 17 से
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान पीबीएम अस्पताल में दिनांक 17 एवं 18 अप्रेल को कैंसर सर्जरी विभाग द्वारा ओरल हैड एंड नेक कैसर अवेयरनेस वीक का आयोजन किया जाएगा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 16 अप्रेल। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं संबंद्ध उत्तर भारत का प्रसिद्ध आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान पीबीएम अस्पताल में दिनांक 17 एवं 18 अप्रेल को कैंसर सर्जरी विभाग द्वारा ओरल हैड एंड नेक कैसर अवेयरनेस वीक का आयोजन किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कैंसर सर्जरी विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि यह अवेयरनेस वीक प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, निदेशक आचार्य तुलसी कैंसर उपचार एवं अनुसंधान केन्द्र तथा रैडियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीति शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा, इसके तहत कैंसर सर्जरी विभाग की टीम द्वारा ओपीडी समय में कैंसर अस्पताल में मरीजों को ओरल हैड एंड नेक कैसर के प्रति जागरूक करेगें उनकी स्क्रिनिंग की जाएगा।

कैंसर सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेन्द्र बोथरा ने बताया कि अप्रैल माह ओरल कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप मे मानाया जाता है। इसके तहत ऐसे मरीज जिन्हें मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बा, आवाज में अचानक बदलाव, दांतो का अचानक गिरना, खाने या निगलने में दिक्कत, मुंह, गर्दन, गले के पिछले हिस्से में दर्द जो कान तक जाता हो, गले की सूजन और चेहरे पर सूजन, जबडे की सूजन, मुंह मे असामान्य स्क्तस्त्राव सांस लेने या बोलने में परेशानी इत्यादि लक्षण हो वें आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग एवम जांच करवा सकते है एवम इस रोग के बारे में जान‌कारी ले सकते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *