गंगाशहर की बहु रूपाली सुराणा सामसुखा की UPSC CSE 2023 में 386 वीं रैंक आने से ख़ुशी का माहौल

यूपीएससी इंटरव्यू में रिजेक्ट होकर आजमाया चौथा अटेंप्ट फिर राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

UPSC CSE 2023 Result : भीलवाड़ा के आजादनगर निवासी रूपाली सुराणा ने मेहनत के बलबूते अपनी मंजिल पा ली। अपने पहले प्रयासों में यूपीएससी इंटरव्यू में रिजेक्ट हो गई थीं, लेकिन चौथी बार की मेहनत रंग लाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भीलवाड़ा \ बीकानेर , 18 अप्रैल।गंगाशहर की बहु रुपाली सुराणा सामसुखा आखिर अपने ससुराल पक्ष की इच्छापूर्ति कर भीलवाड़ा का भी गौरव बढ़ाया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित किया। इसमें भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले की कई प्रतिभाएं कामयाब रही। दोनों जिलों के सफल प्रतिभागियों नेमीडिया से अपने अनुभव साझा किए। इन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत से किस तरह अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।

pop ronak

रूपाली का चौथा प्रयास लाया रंग
भीलवाड़ा के आजादनगर निवासी रूपाली सुराणा की 386 वीं रैंक आई है। मूलत: ब्यवार ननासी की रूपाली की फरवरी 2023 में अमृत जैन से शादी हुई, जो यूपी कैडर के आईपीएस हैं। रूपाली ने कहा, कामयाबी में पीहर व ससुराल पक्ष का पूरा सपोर्ट रहा। बचपन से अधिकारी बनने का सपना था। इसे सपना साकार करने को कड़ी मेहनत की। चौथे प्रयास में कामयाबी मिली। पहले एक बार साक्षात्कार तक पहुंची थी, पर चयन नहीं हुआ। परीक्षा की तैयारी घर पर की। कोचिंग नहीं की। मोबाइल व टीवी से दूर रही।

गंगाशहर मूल निवासी व भीलवाड़ा निवासी उत्तम-मीनाक्षी श्यामसुखा अपने बेटे अमृत(IPS) के बाद बहू रूपाली की उपलिब्ध से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटा-बहू अभी अलीगढ़ में है। यहां परिवार में मिठाइयां बांटी जा रही है। सामसुखा परिवार से कई जन तेरापंथ धर्म संघ में साधू साध्वी हैं। अभीतरपंथ भवन में प्रवासी मुनिश्री श्रेयांस कुमार जी इसी परिवार से हैं। बड़े पापा तोलाराम सामसुखा इस उपलब्धि पर बहुत हर्षित है और घर में दो – दो व्यक्तियों का सिविल सर्विस में आ जाने से गौरव की अनुभूति कर रहें हैं। रूपाली का पीहर नागौर के सुराणा परिवार में हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *