भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम की गाड़ी को ठोका बाल बाल बचे

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम की गाड़ी को ठोका बाल बाल बचे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 अप्रैल । भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की SUV कार के एक्सीडेंट की ख़बर है। घटना गंगाशहर के बोथरा चौक-1 की है। यहां मतदान के दौरान भ्रमण करते हुए अर्जुनराम कुछ देर रुके थे। उन्होंने यहां लस्सी पी, कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। उसके बाद वापिस गांधी चौक की तरफ रवाना हो ही रहे थे की तभी नोखा रोड़ की तरफ से आते हुए पानी के कैंपर वाले वाहन ने अर्जुनराम मेघवाल की SUV गाड़ी को ठोक दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टक्कर के वक्त अर्जुनराम मेघवाल कार में ही थे। टक्कर तेज़ थी लेकिन अर्जुनराम मेघवाल बाल बाल बच गए। टक्कर होते ही सब इकट्ठा हो गए, भीड़ लग गयी । अर्जुनराम की कार पीछे से मामूली क्षतिग्रस्त हुई। लाइट टूट फूट गई। आरोपी वाहन चालक घबरा गया था परन्तु चुनाव का समय था कोई कारवायी नहीं की गयी और उसको रवाना कर दिया गया।
घटना की कहीं भी रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी है।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *