तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के सहयोग से श्रीमती किशनी देवी का हुआ नेत्रदान

तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के सहयोग से श्रीमती किशनी देवी का हुआ नेत्रदान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 21 अप्रैल। तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा नेत्रदान के प्रति प्रयासरत रहती है। ताकि किन्हीं दो अंधेरे जीवन में रोशनी ला सकें।
रविवार को तेयुप गंगाशहर द्वारा गंगाशहर निवासी स्व श्रीमान टीकमचंद जी बैद की धर्मपत्नी श्रीमती किशनीदेवी के परिजनों ने तेयुप गंगाशहर के सहयोग से मरणोपरांत नेत्रदान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंत्री भरत गोलछा ने बताया कि गंगाशहर परिषद की प्रेरणा से उनके पुत्र उत्तम बैद ने नेत्रदान के लिए स्वीकृति प्रदान की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तेयुप गंगाशहर के नेत्रदान प्रभारी विजेंद्र छाजेड ने रतन नेत्र ज्योति संस्थान द्वारा सरदार पटेल नेत्र कोष, बीकानेर से संपर्क कर इस कार्य में अहम योगदान दिया।

रतन नेत्र ज्योति संस्थान की ओर से बाबूलाल महात्मा, अशोक बोथरा, अरिहंत डागा व उनकी टीम द्वारा दिवंगत के दोनों कार्निया लिए गए।

इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर के मंत्री भरत गोलछा, जयंत मरोटी, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूणीया, अभातेयुप सदस्य विजेंद्र छाजेड, सभा के सदस्य मनोहर लाल दुगड़, अनिल बैद सहयोगी के रुप में उपस्थित रहे और इस नेत्रदान के आयाम के अंतर्गत तेयुप गंगाशहर निरंतर इस नेक कार्य को करने में अग्रसर रहती आई है।
नेत्रदान व देहदान के लिए तेयुप गंगाशहर टीम से सम्पर्क कर सकते है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *