तेरापंथ भवन में नवकार महामंत्र के जाप के साथ 2500 श्रावक-श्राविकाओं ने किया सामूहिक एकासना

तेरापंथ भवन में नवकार महामंत्र के जाप के साथ 2500 श्रावक-श्राविकाओं ने किया सामूहिक एकासना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 अप्रैल। जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को अहिंसा रैली, मंदिरों में पूजा, पक्षाल, भक्ति संगीत, ध्वजारोहण जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में तेरापंथ भवन में सामूहिक एकासना का आयोजन हुआ। एकासना में एक पंक्ति मेंं बैठकर करीब 2500 श्रावक-श्राविकाओं ने जैन सात्विक भोजन ग्रहण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन यूथ क्लब के सचिव विशाल गोलछा ने बताया की संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी के आतिथ्य व जैन समाज के भामाशाहों व गणमान्य लोगों की साक्षी में हुए सामूहिक एकासना के दौरान उदासर में जैन परिवारों के आवास के लिए बन रहे 74 फलैटस में एक फलैट की राशि प्रदान की।  इस अवसर पर अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा, कन्हैयालाल बोथरा, जय चंद लाल डागा, सुशील बैद, हंसराज डागा, राजकरण पूगलिया, बसंत नवलखा, अमित डागा  व अजय सेठिया पार्षद सुमन छाजेड़ तथा यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा व क्लब 170 सदस्य एक सी पोशाक में मौजूद थे। वरिष्ठ सदस्य हेमंत सिंघवी ने संस्थान की ओर से पिछले दस वर्षों में किए गए कार्यों से अवगत करवाया।  वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद ने जैन समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने एकासना का पचखान करवाया तथा भगवान महावीर के आदर्शों का स्मरण दिलवाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने भगवान महावीर के आदर्शों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि साधर्मिक भक्ति और अर्जन के साथ विसर्जन, अहिंसा व जैन धर्म को जीवन में अपनाएं। हमारे कार्य, व्यवहार व खान पान से जैनत्व झलकना चाहिए । भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अचौर्य, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य के सिद्धान्त जीव मात्र के कल्याण के लिए है। उनके सिद्धान्तों जन-जन तक पहुंचाने की दरकार है।
पंकज सिंघवी ने बताया कि रविवार को  कर्मों की निर्जरा के लिए तीन चरणों मेंं सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने  एक पंगत में बैठकर परमात्मा का स्मरण करते हुए एकासना यानि (एक समय एक मुर्हूत यानि 48 मिनट) सात्विक भोजन ग्रहण किया। आसानियों का चौक व कोचरों के चौक से बुजुर्गों व महिलाओं के लिए छोटे वाहन की तथा उदासर से तेरापंथ भवन तक बस की व्यवस्था की गई थी।  उन्होंने बताया कि जैन महासभा व जैन यूथ क्लब व श्री दिगम्बर जैन प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयासों से लेडी एल्गिन स्कूल के सामने स्थित दिगम्बर जैन नसियाजी व भीनासर की जवाहर विद्यापीठ से निकली अहिंसा रैली में भी जैन यूथ क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *