माली सैनी समाज का भव्य वैवाहिक समारोह संपन्न

माली सैनी समाज का भव्य वैवाहिक समारोह संपन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • देवउठनी एकादशी पर 17 जोड़ों ने किया पाणिग्रहण, 15 हजार से अधिक लोगों की रही उपस्थिति

बीकानेर, 1 नवंबर। बैंड-बाजों की धुन और मांगलिक गीतों की गूंज के साथ, देवउठनी एकादशी (शनिवार) को माली सैनी समाज का सामूहिक वैवाहिक समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन मार्ग को शामियाने से सजाया गया था, जहाँ करीब 15 से 16 हजार सामाजिक बंधुओं के स्वागत-सत्कार की व्यवस्था की गई थी। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समारोह में 17 जोड़ों ने सात वचनों के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह में सबसे पहले पहुंचे प्रथम दूल्हे शेरू गहलोत (पुत्र श्री बजरंग गहलोत, किसमीदेसर निवासी) का समिति द्वारा अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस विशाल आयोजन की सफलता में समिति की विभिन्न उप-समितियों, जैसे वित्त एवं लेखा समिति, व्यवस्था समिति, भोजन समिति, और सुरक्षा समिति ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। समारोह में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के भोजन, पेयजल और पार्किंग सहित सभी दायित्वों को कार्यकर्ताओं द्वारा संभाला गया। इस विवाह समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण बना, जिसमें माली-सैनी समाज की महिला शक्ति ने भी विविध तैयारियों का जिम्मा बखूबी निभाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *