मंदिर परिसर में गैंगरेप की घिनौनी वारदात, नौ में से आठ गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

दरिंदगी की हदें पार: विधवा महिला से 11 लोगों ने छह घंटे तक किया गैंगरेप, हालत गंभीर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गुवाहाटी, 13 दिसंबर। गुवाहाटी से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मंदिर परिसर में एक महिला से नौ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन सबसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक सीनियार अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरचुक क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों के बीच वायरल होने के बाद घटना को अंजाम देने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

असम में एक महिला से नौ युवकों ने मंदिर परिसर में सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाया और व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर भी कर दिया। पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। महिला की तलाश जारी है।असम के गुवाहाटी में एक मंदिर परिसर में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर गोरचुक क्षेत्र में हुई घटना का कथित वीडियो स्थानीय लोगों के बीच प्रसारित होने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि कथित सामूहिक बलात्कार का वीडियो शुक्रवार सुबह एक पत्रकार से प्राप्त हुआ।

pop ronak

बराह ने कहा, ‘‘प्राप्त सूचना और वीडियो के गहन विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने गोरचुक और जालुकबारी पुलिस थाने के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर तत्काल छापे मारे और वीडियो में दिखे सात लोगों की पहचान की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘ महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच जारी है।’’ वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 17 नवंबर को तब हुई जब इलाके में रास उत्सव मनाया जा रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक महिला को मंदिर परिसर में ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया गया और घटना का वीडियो भी बनाया गया। यह मंदिर पहाड़ी इलाके में है।’’ अधिकारी ने बताया कि कथित वीडियो में नौ लोगों की पहचान की गई है और उनमें से दो फरार हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि नशे के आदी लोग नियमित रूप से मंदिर और आस-पास के इलाकों में घूमते रहते हैं।

 

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *