सांड को बचाने की जद्दोजहद में हुआ बड़ा हादसा, कार और जीप की आपस में टक्कर से 6 यात्री घायल

सांड को बचाने की जद्दोजहद में हुआ बड़ा हादसा, कार और जीप की आपस में टक्कर से 6 यात्री घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 10 सितम्बर। जिले के राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन कस्बे में सोमवार सुबह करीब 6 बजे आरसीपी कॉलोनी के सामने एक सांड को बचाने के प्रयास में कार व जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। ऐसे में दोनों वाहनों में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार, रामदेवरा से ऐलनाबाद जा रही गाड़ी व सूरतगढ़ की तरफ से रामदेवरा जा रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। राजमार्ग पर अचानक सांड आने से दोनों ही वाहन चालकों ने सांड को बचाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी सांड के टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।

pop ronak

हादसे में सांड की मौत
इस हादसे में सांड की मौत हो गई। साथ ही दोनों वाहनों में सवार सतपाल, कमला देवी, सुनील, संतोष, पूजा व एक बच्ची शोभना घायल हो गए। कस्बे के नथमल भार्गव, रज्जाक खां व अन्य लोगों ने सभी घायलों को निजी वाहनों से महाजन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का उपचार शुरू किया गया। बाद में घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे व सभी को उपचार के लिए अन्य अस्पताल ले गए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *