शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही में कुल 20 नमूने लिए गए

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत की कार्यवाही में कुल 20 नमूने लिए गए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 अक्तूबर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पलाना, उदयरामसर तथा पवनपुरी में विभिन्न संस्थानों पर निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पलाना में मैसर्स संगीता इंडस्ट्रीज, मैसर्स खेतेश्वर मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार, राठौड़ टी स्टॉल, उदयरामसर में वीर तेजाजी मावा भंडार, पवनपुरी में राम प्रोविजन एंड जनरल स्टोर, श्याम प्रोविजन स्टोर, गोदारा दूध भंडार, जसवंत दूध भंडार आदि से मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, घी, दही, दूध, मावा मिठाई के कुल 20 नमूने लिए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थानों को साफ सफाई रखने, फूड लाइसेंस डिसप्ले करने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश कुमार गोदारा द्वारा की गई।
======================

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *