रमेश इंग्लिश स्कूल वार्षिक उत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

रमेश इंग्लिश स्कूल वार्षिक उत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 जनवरी। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल (आरईएस) का वार्षिकोत्सव रविवार को महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस दौरान साढ़े तीन सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल के होनहार स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिया गया, वहीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाने वाले आलोक चौपड़ा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने पारंगत कलाकार की तरह स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी। कुछ फिल्मी गानों पर तो कुछ सांस्कृतिक लोक गीतों पर स्टूडेंट्स ने परफॉर्म किया। श्रीकृष्ण गाथा का संगीतमय नाट्य रूपांतरण ने तो उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं शोले फिल्म का रिमेक आधारित नाटक भी मंचित किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कॉमेडी के साथ इस नाटक ने दोस्ती के महत्व को बताया। इसी दौरान कालबेलिया नृत्य करती छात्राओं ने हर किसी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में करीब एक सौ स्टूडेंट्स को अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कार दिया गया।

पेरेंट्स और ग्रांड पेरेंट्स को भी बच्चों में संस्कारों को बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिया गया। इससे पहले स्कूल डायरेक्टर सेनुका हर्ष ने स्कूल की गतिविधियों से अवगत कराया। डायरेक्टर आनन्द हर्ष और अमिताभ हर्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सीएमचओ डॉ. अबरार पंवार, हेल्थ डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राहुल हर्ष, डूंगर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र पुरोहित, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिला पुरोहित, सीए सुधीश शर्मा, मुक्ता प्रसाद नगर थानाधिकारी सुरेश जाट, व्यापार मंडल के वीरेंद्र किराडू ने अतिथि के रूप में होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। स्कूल प्रिंसिपल हेमा क्वात्रा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *