क्या आपका निवेश वास्तविक निवेश है?’ विषय पर केसिंगा में कार्यशाला आयोजित
क्या आपका निवेश वास्तविक निवेश है?’ विषय पर केसिंगा में कार्यशाला आयोजित

स्व-निवेश पर दिया गया बल


केसिंगा, 02 अक्टूबर । जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनि श्री हेमंत कुमार जी के पावन सान्निध्य में ‘क्या आपका निवेश एक वास्तविक निवेश है?’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केसिंगा जैन समाज के लगभग 90 से 100 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


स्व-निवेश ही वास्तविक निवेश
कार्यशाला का कुशल संचालन मदुरै तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा दीपिका फूलफगर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल आर्थिक या भौतिक साधनों में किया गया निवेश ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शारीरिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए ‘स्व-निवेश’ (खुद पर निवेश) करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जीवन में आत्म-विकास और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
दीपिका फूलफगर का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर केसिंगा महिला मंडल की ओर से दीपिका फूलफगर को साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपिका फूलफगर ने पूज्य मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए केसिंगा समाज को गत वर्ष मदुरै में मुनि श्री हिमांशु कुमार जी ठाणा-2 के सान्निध्य में संपन्न हुए चातुर्मास के संस्मरणों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मदुरै से बिनीत बोथरा ने प्रदान की।
