दिल्ली में ABTYP के ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ कंट्रोल रूम का उद्घाटन, गिनीज रिकॉर्ड का स्मरण

दिल्ली में ABTYP के 'रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0' कंट्रोल रूम का उद्घाटन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

नई दिल्ली, 11 अगस्त। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (ABTYP) के महत्वाकांक्षी ‘मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ के कंट्रोल रूम का उद्घाटन आज जैन संस्कार विधि द्वारा अणुव्रत भवन दिल्ली में किया गया।
ABTYP का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और नया अभियान
इस अवसर पर अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने सभी का स्वागत करते हुए ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ABTYP द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) को 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। MBDD ने एक दिन में सबसे बड़े रक्तदान अभियान का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें एक ही दिन में 1,00,212 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। यह नया अभियान उसी सफलता को दोहराने और मानव सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए है। महामंत्री अमित नाहटा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस महाअभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कंट्रोल रूम का ‘4C’ फॉर्मूला
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के सह प्रभारी सौरभ पटावरी ने इस महाअभियान के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी देते हुए सभी को इस मानव सेवा, राष्ट्रसेवा और धर्मसंघ के प्रभावना बढ़ाने वाले आयाम में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कंट्रोल रूम के ‘4C’ के फार्मूला को भी समझाया, जो अभियान की दक्षता और समन्वय को दर्शाता है।कंट्रोल रूम प्रभारी विनय लिंगा और अंकुर लुणिया ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और इसमें शामिल टीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

pop ronak

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं और उन्होंने अपने विचार साझा किए। इनमें अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास के मुख्य न्यासी केसी जैन, समाजसेवीश्री संपत मल नाहटा, अभातेयुप के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप संचेती, अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा, अभातेयुप के पूर्व महामंत्री अरुण संचेती, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली के महामंत्री प्रमोद घोड़ावत, बोथरा फाउंडेशन के ट्रस्टी शुभकरण बोथरा, ओसवाल समाज के अध्यक्ष आनंद बुच्चा, तेयुप दिल्ली के अध्यक्ष पवन श्यामसुखा, गांधीनगर दिल्ली के अध्यक्ष क्रांति जी बरडिया, और फरीदाबाद के अध्यक्ष भरत बैंगाणी शामिल थे।

इसके अलावा, श्रीमती कनक चोपड़ा (अध्यक्ष, तेरापंथ महिला मंडल मध्य दिल्ली), राजा कोठारी (अध्यक्ष, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा शास्त्री नगर), ईश्वर जैन (अध्यक्ष, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा पालम), अभातेयुप प्रवृत्ति सलाहकार जतन श्यामसुखा और राजेश जैन, अन्य सभा संस्थाओं के पदाधिकारीगण, अभातेयुप साथी गण, और दिल्ली-एनसीआर की युवा शक्ति भी उपस्थित रही। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन अभातेयुप विकास सुराणा ने किया। यह आयोजन देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *