एसीबी ने मारे छापे , ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध दर्ज आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

एसीबी ने मारे छापे , ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध दर्ज आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

झालावाड़ , 12 जून । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश विभिन्न टीमों द्वारा झालावाड़, कोटा में छापे मारे। यह कार्रवाई पंचायत समिति पिड़ावा, जिला झालावाड़ के ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार जैन के आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि सुरेश कुमार जैन ग्राम विकास अधिकारी, मुख्यालय सुनेल, पंचायत समिति पिड़ावा, जिला झालावाड द्वारा भ्रष्टाचार के साधनों से अपने एवं अपने परिजनाें के नाम से अपनी वैध आय से आनुपातिक रूप से अधिक संपत्तियां अर्जित की है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ए.सी.बी. कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याणमल मीणा के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर भ्रष्टाचार का मामला बनना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ए.सी.बी. कोटा ग्रामीण द्वारा सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया।

एसीबी की विभिन्न टीमों के साथ अलसुबह आरोपी के सुनेल, झालावाड़ में स्थित विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी में आरोपी सुरेश कुमार जैन के ठिकानों से आवासीय/कृषि भूखण्डों के 4 पट्टे, सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य चल-अचल परिसम्पत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

इसके अतिरिक्त बैंक खाते भी मिले हैं। ब्यूरो के प्राथमिक आकलन एवं अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार आरोपी सुरेश कुमार जैन द्वारा अपने एवं परिजनों के नाम से अनेक परिसम्पत्तियां अर्जित करने का अनुमान है, जो उनकी वैध आय के आनुपातिक रूप से अधिक है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *