शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को भी हुई कार्यवाहियां

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को भी हुई कार्यवाहियां
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 मई। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा श्री कृष्णा आइसक्रीम फैक्ट्री , मिढ्ढा जनरल स्टोर, रवि आइसक्रीम तथा करनी दूध भंडार पूगल पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्रवाई के दौरान श्री कृष्णा आइसक्रीम फैक्ट्री पूगल में 50 किलो आइस कैंडी, मिढ्ढा जनरल स्टोर पूगल पर 20 लीटर अवधि पार एसेंस 30 किलो गुड पापड़ी, 15 किलो पेड़ा, रवि आइसक्रीम फैक्ट्री पर 10 किलोग्राम आइस कैंडी तथा श्री करणी दूध भंडार पर 120 किलोग्राम खराब दूध जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्रवाई के दौरान आइसक्रीम के चार नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *