सुरपुरा में बाढ़ के हालात प्रशासन निष्क्रिय , कांग्रेस नेता पहुंचे गांव

सुरपुरा में बाढ़ के हालत प्रशासन निष्क्रिय , कांग्रेस नेता पहुंचे गांव
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 16 अगस्त। नोखा तहसील के गांव सूरपुरा में पिछले दो दिनों से लगातार रुक रुक कर हो रही भारी बरसात से गांव में लोगों का हाल बेहाल हो गए हैं। सभी तरह का कामकाज ठप हैं। गांव का एक इलाका पूरी तरह से जलमग्न है, बाढ़ के हालात बने हुए हैं। घरों में पानी भर गया कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके व लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं।रात भर लोगो ने जाग कर गुजरी हैं प्रशासन को खबर करने के बाद भी कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आज सुबह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को ग्रामीणों ने जानकारी दी तो वे जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, विधायक पुत्र अजय सिंह डूडी,कांग्रेस प्रवक्ता पूनम चन्द भांभू के साथ सूरपुरा पहुंचे और जिला कलेक्टर, नोखा SDM से बात करके समस्या का समाधान करने का कहा।

pop ronak

इनके प्रयास से नायब तहसीलदार पटवारी व ग्राम सेवक मौके पर पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे तब जिला प्रमुख मोडाराम ने जल्द से जल्द समय का समाधान करने के निर्देश दिए ।प्रशासन के सामने बिशनाराम सहित ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया व खरी खोटी सुनाई व तनातनी हुई. तब जाकर मोटर पंप मंगवाया व पानी निकासी की व्यवस्था की शुरुआत हुई ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम ने बताया कि ग्रामीण इलाके में अतिवृष्टि से हालत खराब हैं। प्रशासन इसके प्रति घोर लापरवाह हैं। समय रहते नहीं चेता तो कोई जनहानि हो सकती हैं जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी प्रशासन की होगी । इस मौके पर ग्रामीणों में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रह्लाद राम भांभू ,रामचंद्र भांभू, राजपाल कुलहरी ,मुरली महाराज ,मोहन सारस्वत ,प्रेम तरड़ ,फ़रसाराम खाती गजानंद भांभू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *