बीकानेर में रोटरी क्लब द्वारा एयरकंडीशनर एवं रेफ्रिजरेशन प्रशिक्षण की कक्षाएं विधिवत शुरू

रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 21 अगस्त । रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयरकंडीशनर (AC) एवं रेफ्रिजरेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम की कक्षाएं विधिवत रूप से शुरू हो गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवाओं को स्वरोजगार और तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का प्रयास

pop ronak

कक्षाओं के शुभारंभ अवसर पर स्किल डेवलपमेंट चेयरमैन रोटेरियन किशन मूंधड़ा ने प्रशिक्षक नंद कुमार व्यास एवं सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण गुप्ता ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए इस रोजगारपरक कोर्स का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षक नंद कुमार व्यास ने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी पूरे समर्पण के साथ तकनीकी बारिकियों को सीखेंगे, जिससे भविष्य में उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

भविष्य में भी आयोजित होंगे अन्य ट्रेड्स के प्रशिक्षण

रोटरी क्लब बीकानेर के सचिव कुणाल कोचर ने बताया कि युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वावलंबी बनाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में भी विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक ट्रेड्स में कौशल विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।