अजित फाउंडेशन का साप्ताहिक कार्यक्रम “हरीश भादानी स्मृतियों के वातायन से”

अजित फाउंडेशन का साप्ताहिक कार्यक्रम "हरीश भादानी स्मृतियों के वातायन से
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 दिसम्बर। जनकवि हरीश भादानी हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं संपादक रहे है। उनके लिखे गीत एवं कविताएं आज भी लोग गुनगुनाते है, गाते है। उन्ही की स्मृति को ताजा करते हुए अजित फाउण्डेशन हरीश भादानी जी के काव्य एवं उनके व्यक्तित्व के बारे में पूरा एक सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसमें साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत दिनांक 19 दिसम्बर 2024 को सायं 4ः30 बजे से संस्था सभागार में हरीश भादानी की पुस्तकों की प्रदर्शनी एवं भादानी पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार सरल विशारद एवं सन्नू हर्ष के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी दिनांक 19 से 24 दिसम्बर संस्था सभागार में नियमित संचालित रहेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दिनांक 21 दिसम्बर को सायं 5 से 6 बजे तक संजय पुराहित द्वारा हरीश भादानी का एक साक्षात्कार रिकोर्ड किया था उस साक्षात्कार को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

दिनांक 22 दिसम्बर को सायं 5 से 6 बजे तक व्याख्यान आयोजित होगा। इस व्याख्यान के तहत ‘‘हरीश भादानी: स्मृतियों के वातायन से’’ विषय हिन्दी एवं राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी अपनी बात रखेगें।

दिनांक 24 दिसम्बर सायं 5 से 6 बजे तक कविता वाचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत कोई भी युवा, साहित्यकार या कलाकार हरीश की कविताओं का वाचन कर सकता है। उपरोक्त सभी कार्यक्रम अजित फाउण्डेशन संस्था सभागार पर आयोजित होगें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *