शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 44 वें दिन जारी, शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 44 वें दिन जारी, शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर,17 दिसम्बर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट से मुलाकात कर डीपीसी एवं अन्य मांगों तथा अनिश्चितकालीन धरने की स्थिति से अवगत कराया। शिक्षा निदेशक ने प्रदेशाध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि कल दिनांक 18.12.2024 को जयपुर जा रहे हैं, शिक्षा सचिव से वार्ता कर डीपीसी की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में धरना जारी रहा धरनें के समर्थन में राजेश व्यास, जितेन्द्र गहलोत, रामचन्द्र बाल्मिकी, विष्णुदत पुरोहित, नवरतन जोशी, शिव कुमार रावल, रघुनाथ भादाणी, बंशीलाल जोशी, राजेश पारीक, प्रवीण गहलोत, नारायण दास रंगा, विक्रम जोशी, रामरतन, जय किशन नाई, शहीद हसन, मोहम्मद हुसैन, देवराज जोशी सहायक कर्मचारी नेता, सोम आचार्य, आदि शामिल रहे। मांगे माने जाने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *