अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट की बैठक रविवार को
खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी



नोखा, 21 सितम्बर । अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के सदस्यों की राष्ट्रीय स्तर की बैठक नोखा के गौतम भवन में रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी ।


इस बैठक में संपूर्ण भारतवर्ष के 1923 ट्रस्ट सदस्य अपनी भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी पुखराज सांखी ने बताया कि बैठक की पूर्व संध्या पर टीम सदस्यों की चर्चा बैठेक आयोजित हुई ट्रस्टअध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया और तैयारियो को अंतिम रूप दिया व ट्रस्टियो से ज्यादा से ज्यादा आम सभा मे शामिल होने की अपील की।


कार्यक्रम समन्वयक माणकचंद पंचारिया ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिमेदारिया सौपी गयी है। काफी संख्या में ट्रस्टी पधार रहे है लोगो मे काफी उत्सह है।


