50वीं खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर चंदा उगाहने का आरोप

कमल नारायण आचार्य
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

कर्मचारी संघ ने शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, विभागीय कार्रवाई की मांग

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 06 अगस्त । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) ने 50वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाम पर फर्जी रसीदें काटकर अवैध रूप से चंदा इकट्ठा करने का गंभीर आरोप लगाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी के नेतृत्व में इस संबंध में उच्चाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपकर दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर राज्य के माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा निदेशक के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया।

फर्जी रसीदों से अवैध वसूली का आरोप
संघ के पदाधिकारियों ने वार्ता के दौरान बताया कि 50वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाम पर कुछ कार्मिकों द्वारा फर्जी रसीद बुकें छपवाकर अवैध चंदा वसूली की जा रही है, जो कि विभागीय नियमों और नैतिक आचरण के पूरी तरह खिलाफ है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है।

सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से हुई वार्ता में संघ के प्रतिनिधियों ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, फर्जीवाड़े में लिप्त कार्मिकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लग सके।

 

sjps