जिस बस से उतरे, उसी की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

जिस बस से उतरे, उसी की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
quicjZaps 15 sept 2025
  • रास के सेवरिया बस स्टैंड पर हादसा

पाली/बीकानेर, 04 अक्टूबर । पाली जिले के रास थाना क्षेत्र स्थित सेवरिया बस स्टैंड पर रविवार को एक दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रास से पुष्कर की ओर जा रही एक निजी बस से उतरते समय 76 वर्षीय बुजुर्ग उसी बस के पिछले पहिए (टायर) की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बस से उतरते ही पिछले टायर के नीचे आए बुजुर्ग
रास थानाधिकारी पन्नालाल एवं एएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि एक निजी बस रास से वाया सेवरिया और कुड़की होते हुए पुष्कर की ओर जा रही थी। सेवरिया निवासी 76 वर्षीय देवीराम देवासी रास से इस बस में सवार हुए थे। दोपहर में जब बस सेवरिया बस स्टैंड पहुंची और देवीराम नीचे उतर रहे थे, उसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए।

pop ronak

मौके पर ही तोड़ा दम, ग्रामीणों में फैला आक्रोश
टायर के नीचे आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से कुचल गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जब तक उन्हें संभाला जाता, देवीराम देवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

हादसे की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रास थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।