ASIRAJ-2026 में रोबोटिक सर्जरी, जटिल हर्निया व एचपीबी सर्जरी की आधुनिक पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

ASIRAJ-2026 में रोबोटिक सर्जरी, जटिल हर्निया व एचपीबी सर्जरी की आधुनिक पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 04 अक्टूबर । एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (राजस्थान चैप्टर) के वार्षिक सम्मेलन ‘ASIRAJ-2026’ का रविवार को रिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट में ज्ञान, शोध और आधुनिक शल्य चिकित्सा की नई संभावनाओं पर सार्थक मंथन के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए वरिष्ठ सर्जन्स, विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों ने आधुनिक शल्य तकनीकों और मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ देने की पद्धतियों पर अपने अनुभव साझा किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन में एसपीएमसी व बीकानेर सर्जन्स सोसायटी की मुख्य भूमिका
सम्मेलन का आयोजन सरदार पटेल (एस.पी.) मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग तथा बीकानेर सर्जन्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। वैज्ञानिक सत्रों के अलावा शोधपत्र, ई-पोस्टर, वीडियो प्रस्तुति एवं स्नातकोत्तर प्रश्नोत्तरी (PG Quiz) जैसे आयोजनों ने सम्मेलन को अकादमिक रूप से समृद्ध बनाया।

pop ronak

एसपी मेडिकल कॉलेज के युवा चिकित्सकों का दबदबा

सम्मेलन की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के रेजीडेंट्स व युवा डॉक्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का मान बढ़ाया:

  • शोधपत्र प्रस्तुति (Research Paper): एसपी मेडिकल कॉलेज की डॉ. अदिति काजला ने प्रथम तथा डॉ. प्रतीक मंगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के डॉ. प्रतीक देव द्वितीय रहे)।
  • ई-पोस्टर प्रतियोगिता: एसपी मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रतीक मंगल प्रथम स्थान पर रहे। एमएएमसी अग्रोहा (हिसार) की डॉ. दिव्यांशी द्वितीय व एसएमएस मेडिकल कॉलेज (जयपुर) की डॉ. कीर्ति तृतीय रहीं।
  • स्नातकोत्तर प्रश्नोत्तरी (PG Quiz): एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर के डॉ. आकाश और डॉ. माधुर्या की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। (जेएलएन अजमेर द्वितीय व एम्स जोधपुर तृतीय रहा)।
  • संकाय व गैर-संकाय श्रेणी: श्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति में संकाय श्रेणी के अंतर्गत डॉ. संजय शर्मा तथा गैर-संकाय श्रेणी में डॉ. रामेश्वर को सम्मानित किया गया।

रोबोटिक सर्जरी से लेकर जटिल फिस्टुला तक हुआ मंथन

समापन दिवस के सत्रों में नसों के आधुनिक उपचार, इन्ग्वाइनल हर्निया में रोबोटिक सर्जरी, कठिन पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) की सर्जरी, कैंसर और लिवर-अग्न्याशय (HPB) से जुड़ी जटिल शल्य चिकित्सा पर विस्तृत व्याख्यान हुए। जटिल फिस्टुला प्रबंधन पर आयोजित विशेष परिचर्चा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर एल. दवां सहित विशेषज्ञों ने विचार रखे।

मरीजों को सुरक्षित व आधुनिक उपचार उपलब्ध कराना ही लक्ष्य- डॉ. मनोहर एल. दवां
आयोजन सचिव एवं सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर एल. दवां ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मेलन का मूल उद्देश्य आधुनिक तकनीकों और शोध का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े मरीज तक पहुंचाना है। वरिष्ठ सर्जन्स का मार्गदर्शन और युवाओं का शोध भविष्य की शल्य चिकित्सा को और अधिक प्रभावी व सुरक्षित बनाएगा।  समापन समारोह में सभी अकादमिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।