ट्रिप्लीकेन तेरापंथ भवन में अणुव्रत दिवस व आचार्य तुलसी स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन

ट्रिप्लीकेन तेरापंथ भवन में अणुव्रत दिवस व आचार्य तुलसी स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमारजी के सानिध्य में गूंजे गुरुदेव के उपकार

चेन्नई, 12 नवम्बर । युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमारजी (ठाणा-2) के पावन सानिध्य में ट्रिप्लीकेन तेरापंथ भवन में गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी के 113वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘अणुव्रत दिवस’ एवं ‘आचार्य तुलसी स्मृति व्याख्यान माला’ का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन ट्रस्ट एवं मद्रास यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमारजी ने अपने जीवन के संस्मरण साझा करते हुए पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी के अनंत उपकारों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर नचिकेता मुनिश्री आदित्य कुमारजी एवं ट्रिप्लीकेन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सुमधुर मंगल गीत की प्रस्तुति दी गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैन दर्शन और अणुव्रत के पांच सूत्रों पर व्याख्यान

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धारीवाल ने जैन दर्शन के अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत, अणुव्रत एवं आचार आदि पांच प्रमुख सूत्रों का विस्तृत विवेचन करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आचार्य श्री तुलसी के अणुव्रत आंदोलन की महत्ता को रेखांकित किया। वहीं, मद्रास यूनिवर्सिटी के जैन दर्शन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रियदर्शना जैन ने जैन दर्शन के गूढ़ तत्वों को सरल शब्दों में प्रस्तुत करते हुए उन्हें व्यावहारिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस दौरान मद्रास यूनिवर्सिटी में जैन दर्शन का अध्ययन कर रहे अनेक विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।

विशिष्टजनों ने अर्पित की विनयांजलि

समारोह का स्वागत भाषण श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष धारीवाल ने दिया। कार्यक्रम में महासभा से विमल चिपड़, महेंद्र मांडोत, कुशल बांठिया, मंजू गेलड़ा, प्रमिला जैन, गौतम सेठिया, अमरचंद लुंकड़, जैन विश्व भारती के मंत्री ललित दूगड़ तथा प्रदीप लालवानी सहित अनेक गणमान्यजनों ने आचार्य श्री तुलसी के ऐतिहासिक अवदानों को याद करते हुए अपनी विनयांजलि प्रस्तुत की। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का जैन साहित्य एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

मंच का कुशल संचालन स्वरूपचंद दांती ने किया। इस अवसर पर धर्मचंद लुंकड़, संदीप मुथा, अशोक लुंकड़, विजयराज गेलड़ा, मदनलाल मर्लेचा, संतोष सेठिया एवं पदमचंद आंचलिया सहित श्रावक समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *