बीकानेर में सेना भर्ती का महाकुंभ- 29 जनवरी से शुरू होगा अभियान

बीकानेर में सेना भर्ती का महाकुंभ- 29 जनवरी से शुरू होगा अभियान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 23 दिसम्बर सरहदी जिले बीकानेर में सेना भर्ती (वर्ष 2025-26) के बड़े आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। आगामी 29 जनवरी से 18 फरवरी तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) परिसर का सघन दौरा किया। भर्ती इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से भर्ती क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।

pop ronak

पांच जिलों के अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू और झुंझुनूं सहित पांच जिलों के हजारों युवाओं की तकदीर का फैसला इस भर्ती में होगा। कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि राजस्थान में इस साल की यह पांचवीं सेना भर्ती है; इससे पूर्व जोधपुर, कोटा, अलवर और सीकर में सफलतापूर्वक आयोजन किए जा चुके हैं। बीकानेर की भर्ती के लिए विश्वविद्यालय के खेल मैदान और इंडोर स्टेडियम का उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों ने वहां ट्रैक तैयार करने, बैरिकेडिंग और सेना की टीम के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बारिश से निपटने के लिए ‘वैकल्पिक ट्रैक’ की योजना प्रशासन ने मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। कर्नल कुमार ने जानकारी दी कि दौड़ के मुख्य ट्रैक के साथ-साथ एक वैकल्पिक ट्रैक भी तैयार रखा जाएगा, ताकि बारिश होने की स्थिति में भर्ती प्रक्रिया बाधित न हो और युवाओं को दौड़ने में परेशानी न आए। एडीएम सिटी रमेश देव और एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

संयुक्त निरीक्षण में जुटे आला अधिकारी विजिट के दौरान नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए उपायुक्त ऋषि पांडे, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध और विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एच.एल. देसवाल सहित रोडवेज, बिजली और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी टीम ने प्रतिभागियों के लिए पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ब्लूप्रिंट तैयार किया है। भर्ती को सुचारू बनाने के लिए मेजर मोहित नायर के नेतृत्व में सेना की तकनीकी टीम ने मैदान की पैमाइश और आवश्यक सुधारों पर निर्देश दिए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *