बीकानेर में चलती साबरमती एक्सप्रेस में सेना के जवान की चाकू मारकर हत्या

बीकानेर में चलती साबरमती एक्सप्रेस में सेना के जवान की चाकू मारकर हत्या
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • RPF ने एसी कोच सील किया, अटेंडेंट हिरासत में

बीकानेर, 3 नवंबर। चलती ट्रेन में सेना के एक जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लूणकरणसर और बीकानेर स्टेशन के बीच हुई। आरपीएफ थाना बीकानेर के एसएचओ आनंद कुमार ने बताया कि फिरोजपुर (पंजाब) से साबरमती (गुजरात) जा रहे जवान जिगर कुमार चौधरी का रास्ते में कुछ युवकों से विवाद हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने जिगर कुमार के शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे डिब्बे में काफी खून फैल गया। रात करीब 12:15 बजे जब ट्रेन बीकानेर पहुँची, तो पहले से मौजूद जीआरपी और रेलवे के डॉक्टरों ने जवान को पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस बीच, झगड़ा करने वाले मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने रेलवे के कुछ संविदा अटेंडेंट को हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि जवान का झगड़ा इन्हीं अटेंडेंट के साथ हुआ था। थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल पूछताछ जारी है और चाकू किसने मारा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। साबरमती एक्सप्रेस के जिस एसी कोच में यह वारदात हुई, उसे सील कर दिया गया है, और यात्रियों को दूसरे डिब्बे में शिफ्ट करके ट्रेन को आगे रवाना किया गया है। घटनास्थल की FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) जांच भी की जाएगी।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *