अल्लाह जिलाई बाई मांड समारोह का फोल्डर लोकार्पण

मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में अल्लाह जिलाई बाई मांड समारोह का फोल्डर लोकार्पण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑन लाईन प्रसारित होगें राजस्थान की धरती के मांड गीत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर 1 नवम्बर । मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में आगामी 3 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आॅनलाईन होने वाले अल्लाह जिलाई बाई मांड समारोह-2023 का फोल्डर लोकार्पण जयनारायण व्यास काॅलोनी में किया गया। लोकार्पण स्व0 जिलाई बाई की पुत्रवधु श्रीमती रजिया बेगम, डा0 अजीज अहमद सुलेमानी, तथा जाईमां परिवार ने किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक निदेशक डा0 अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि इस बार समारोह ऑन लाईन किया जा रहा है जिसे सुबह 11 बजे से सोशल मीडीया के विभिन्न माध्यमों से देश विदेश में प्रसारित किया जायेगा ।

प्रबंधक निदेशक डा0 अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि कार्यक्रम में अजमेर के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं0 चन्द्रप्रकाश तंवर, श्री डूंगरगढ के सांवरमल कत्थक विशेष कलाकार के रूप में प्रस्तुति देगें । कार्यक्रम बाबत कलाकारों से निरन्तर सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है । उन्होने कहा कि स्व0 जिलाई बाई के सपनों को पूरा करने के लिये मांड समारोह में प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ नये कलाकारों को मान सम्मान प्रदान किया जाता है।
डा0 अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि देश विदेश में मांड प्रेमी समारोह में ऑन लाईन शामिल होगें । उन्होने बताया कि डा0 ब्रिजेन्द्र सिंह शेखावत (इंग्लेन्ड) डा0 सैयद अजमल हुसैन (न्यूयार्क) प्रो0(डा0) बनवारीलाल मील (दक्षिण अफ्रीका) डा0बालकृष्ण अग्रवाल (अमरीका) डा0 आर0 के0 सिंह (केलीफोर्निया) डा0 मनजीत सिंह ढिल्लो (ऑस्ट्रेलिया ) सहित सेकडों संगीत प्रेमी समारोह में शिरकत करेंगें । उन्होने बताया कि फेसबुक पर www.m.facebook.com/story.php?story_fbid=103173805481073&id=103172202147900 से जुड सकते है ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *