सदर थाना क्षेत्र में परिवार को मारने का प्रयास हवाई फायर किये

सदर थाना क्षेत्र में परिवार को मारने का प्रयास हवाई फायर किये
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 28 जनवरी। सदर थाना क्षेत्र में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। भुट्‌टाें के बास के रहने वाले एक परिवार के सदस्यों के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में हवाई फायर करके डराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

69 साल के जमालदीन पुत्र भंवरु खान ने पुलिस को बताया कि वो मस्जिद के पास रहता है। शनिवार दोपहर दो बजे सिकन्दर पुत्र सत्तार खान, अनीश पुत्र सत्तार खान, सत्तार खान पुत्र मेऊ खान, लक्की पुत्र सलाम और सुनील बिश्नाई ने उसके घर पर हमला दिया। इस दौरान परिजनों के साथ मारपीट की गई। लोहे के सरियों से पीटा गया, जिससे कुछ लोगों के गंभीर चोट आई है। जमालदीन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी 341,323,382,452,307,143 भादंसं व आर्मस एक्ट की धारा 27 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। एएसआई हनुमंत सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसकी जांच हो रही है।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *