महावीर रांका ने किया ध्वजारोहण, समृद्धि और स्वतंत्रता का दिया संदेश

महावीर रांका ने किया ध्वजारोहण, समृद्धि और स्वतंत्रता का दिया संदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 जनवरी । 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के सर्किट हाउस समीप स्थित कार्यालय में मनाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने ध्वजारोहण कर समृद्धि और स्वतंत्रता का संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महावीर रांका ने अपने सम्बोधन में कहा कि अलग-अलग जाति और धर्म, भाषाओं के बावजूद अपनी सामाजिक समरसता और सौहार्द के लिए हमारा देश पूरी दुनिया के सामने अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल है। भारत ने अपने गणतंत्र और लोकतंत्र को मजबूत बना कर दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। वर्तमान में भारत बदल रहा है, विकास के नए पायदान हासिल किये जा रहे हैं।
पूरा विश्व आज भारत की और बड़ी उम्मीदों से देख रहा है। संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए रांका ने कहा कि युवा राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता रखते हुए नशे से दूर रहें और नए दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप काम करते हुए लोकतंत्र को नई बुलंदियों तक ले जाने का प्रण लें। ध्वजारोहण समारोह में युधिष्ठरसिंह भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, रमेश सैनी, नरेन्द्र चंचल, विष्णुभगवान तंवर, रतनलाल पारीक, संजय स्वामी, राजेन्द्र व्यास, आनन्द सोनी आदि उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *