मुख्यमंत्री एमजीएसयू में श्री राजीव गाँधी साइकिलिंग वेलोड्रम का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री एमजीएसयू में श्री राजीव गाँधी साइकिलिंग वेलोड्रम का लोकार्पण करेंगे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 सितम्बर। साइकिलिंग ट्रैक की वर्षों से लम्बित मांग को पूरा करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में श्री राजीव गाँधी साइकिलिंग वेलोड्रम का निर्माण 333.33 मीटर लम्बा एवं 7.00 मीटर चैड़ा में किया गया जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि इस वेलोड्रम में 37 मीटर ऊँचाई पर हाई मास्क लाइट एवं फल्ड लाइट का भी अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रावधान किये गए है। विश्वविद्यालय में नव-निर्मित श्री राजीव गाँधी साइकिलिंग वेलोड्रम ओलम्पिक खेलों के स्तर का बनाया गया है। जिस पर खिलाड़ी अभ्यास करके राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। उक्त साईकिल वेलोड्रम पर लगभग 930.60 लाख रूपये लागत आई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लोकार्पण समारोह से पूर्व आज शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार डाॅ. बी.डी. कल्ला ने वेलोड्रम का अवलोकन लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर साइकिलिस्ट ने ट्रेक पर साइकिल रेस कर मंत्री महोदय को ट्रैक से होने वाली सुविधा से अवगत कराया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनिका जाट, दिनेश तर्ड, मानव सारडा, कविता सिहाग, मनोज तर्ड आदि खिलाड़ियों की भावना एवं खेल कौशल से प्रभावित होकर मंत्री महोदय के आग्रह पर विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा डाॅ. यशवंत गहलोत, सम्पदा अधिकारी कुलदीप जैन सहित गुरूदेव साइकिलिंग एकेडमी के किशन पुरोहित, श्रवण डूडी, शिवरतन, दीलिप कस्वा, राजू फौजी, बाबूलाल जाखड़ उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में अब तक 200 पदक प्राप्त किये हैं। जिनमें से 89 पदक साइकिलिंग में ही प्राप्त हुए हैं। इस विश्वविद्यालय के अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए द्रोणाचार्य एवं गुरू वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित होकर राजस्थान एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढाया है।

12 करोड़ की लागत से बना है अंतरराष्ट्रीय साइकिल वेलोड्रम
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 12 करोड़ की लागत से अन्तर्राष्ट्रीय साइकिल वेलोड्रम  का निर्माण करवाया गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शनिवार को एमएम ग्राउंड में किया जाएगा।
श्री राजीव गाँधी साइकिलिंग वेलोड्रम 333.33 मीटर लम्बा एवं 7 मीटर चौड़ाई में निर्मित है। वेलोड्रम में 37 मीटर ऊँचाई पर हाई मास्क लाइट एवं फल्ड लाइट का भी अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रावधान किये गए है। विश्वविद्यालय में नव-निर्मित श्री राजीव गाँधी साइकिलिंग वेलोड्रम ओलम्पिक खेलों के स्तर का बनाया गया है जिससे यहां खिलाड़ी अभ्यास करके राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इण्डोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में बाॅस्केटबाॅल, वालीबाॅल, बैंडमिन्टन, जुडों, कुश्ती, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस हाॅल, योगा एवं एरोबिक्स, शूटिंग रेन्ज आदि खेलों की सुविधा उपलब्ध है। उक्त खेलकूद सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की लिए वरदान साबित होंगी तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा केन्द्र के साथ-साथ ‘‘स्पोर्ट्स हब’’ के रूप में भी पहचान बनेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *