उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ जिनालय मेंं भजन संध्या, चंडी पाठ, हवन व कन्या पूजन

उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ जिनालय मेंं भजन संध्या, चंडी पाठ, हवन व कन्या पूजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 अक्टूबर। उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ जिनालय के बोथरा, भंडारी, डागा, ब्राह्मण, सुनार राजपूत व चौहान वंशीय विभिन्न जाति समुदाय की कुलदेवीआशापुरा माताजी के मंदिर में आयोजित नवरात्रा उत्सव शुक्रवार को भजन संध्या, चंडीपाठ, हवन व कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन से जुड़े सुरेश भंडारी ने बताया कि देवी के भक्ति कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं व बच्चों ने देवी की स्तुतियों व भजनों के साथ नृत्य किया। घाणेराव पाली की रंगलाल एवं पार्टी ने राजस्थानी, गुजराती व हिन्दी के मातेश्वरी आशापुरा के भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने बीकानेर के बिस्सों के चौक में आयोजित रम्मत में गाए जाने वाली स्तुति ’’ करो आशापुरा आनंद शहर’’बीकाणे में भाव व भक्ति के साथ गाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मंदिर में नवचंडी महायज्ञ, कन्या पूजन व सामूहिक प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदयरामसर, गंगाशहर, भीनासर व बीकानेर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देवी की प्रतिमा के विशेष श्रृंगार, भोग,आरती व जोत की गई। श्रद्धालुओं को सुश्रावक थानमल बोथरा परिवार की ओर से आशापुरा माताजी के भजनों, बोथरा जाति के इतिहास, उदयरामसर आने आदि की जानकारी की पुस्तिका का भी निःशुल्क किया गया ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *