भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा का 7 अगस्त को होगा राज्यस्तरीय विशिष्ट सम्मान

भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा का 7 अगस्त को होगा राज्यस्तरीय विशिष्ट सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 3 अगस्त। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा को राजस्थान सरकार के संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा राज्यस्तरीय विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 7 अगस्त 2025 को उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित होगा। यह जानकारी सी. एम. मूंधड़ा फाउंडेशन के ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने दी।
संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम योगदान
श्रीकिशन मूंधड़ा ने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने नापासर के देशनोक रोड स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में पहले ₹50 लाख की लागत से 5 कमरे, फर्नीचर और एक बरामदा बनवाया था। जब यह स्कूल बारहवीं कक्षा में क्रमोन्नत हुआ और कमरों की आवश्यकता पड़ी, तो श्रीकिशन मूंधड़ा ने अतिरिक्त ₹40 लाख की लागत से 3 और कमरे बनवाए। इन नए कमरों को हाल ही में 11 जुलाई 2025 को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में सरकार को सुपुर्द किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सी. एम. मूंधड़ा फाउंडेशन का उद्देश्य
सी. एम. मूंधड़ा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्रों में सेवा कार्य करना है। श्रीकिशन मूंधड़ा का यह सम्मान उनके इसी सेवा भाव और विशेषकर शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *