बीकानेर की कवयित्री डॉ. मेघना शर्मा को मिलेगा -राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान

बीकानेर की डॉ॰ मेघना शर्मा सम्मानित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 06 अगस्त । बीकानेर की प्रख्यात कवयित्री एवं कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को जयपुर की संस्था ‘अभाकाम’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘पांचवां राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2026’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्था के अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने जानकारी दी कि डॉ. मेघना शर्मा को यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट कविता ‘प्रारब्ध की दीमक’ के लिए चयन समिति के निर्णय के आधार पर दिया जा रहा है।

pop ronak

9 अगस्त को जयपुर में होगा सम्मान समारोह
यह पुरस्कार आगामी 9 अगस्त 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा (जयपुर) स्थित सभागार में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान उन्हें मंच से नगद राशि, स्मृति चिह्न, शॉल, दुपट्टा एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के महामंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने इस आशय की जानकारी साझा की।

पूर्व में भी मिल चुकी है राष्ट्रीय ख्याति
हिंदी साहित्य में अपने विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. मेघना शर्मा इससे पूर्व भी जोधपुर, चंडीगढ़, नई दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, रतनगढ़ और फैजाबाद की विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बीकानेर के साहित्यिक हलकों और उनके प्रशंसकों में हर्ष की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *