डॉ. सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बीकानेर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

डॉ. सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बीकानेर भाजपा नेताओं ने दी बधाई
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 11 जून। राजस्थान से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में बीकानेर के भाजपा नेताओं ने जयपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठनात्मक अनुभव का मिलेगा लाभ: मोहन सुराणा

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

गंगानगर सह-प्रभारी मोहन सुराणा ने डॉ. सतीश पूनिया से मुलाकात के दौरान कहा कि उनका गहरा संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण अब देश की उच्च सदन (राज्यसभा) में देखने को मिलेगा। सुराणा ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पूनिया राज्यसभा में राजस्थान के हितों और प्रदेश की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय

भाजपा देहात जिला मीडिया संयोजक ने डॉ. पूनिया के निर्वाचन को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. पूनिया का राज्यसभा के लिए चुना जाना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ न केवल प्रदेश को, बल्कि पूरे देश को मिलेगा।

विकास और जनमुद्दों पर रहेगा फोकस

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने डॉ. पूनिया के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. पूनिया राज्यसभा में राजस्थान के विकास, किसानों के अधिकार, युवाओं के रोजगार और आमजन से जुड़े बुनियादी मुद्दों को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

sjps