बीकानेर के मुक्केबाज अर्जुन ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, पूरे जिले में खुशी की लहर

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 जून। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा 19 से 25 जून तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी, रोहतक (हरियाणा) में आयोजित 6वीं जूनियर बालक एवं बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में बीकानेर के होनहार मुक्केबाज अर्जुन ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में बीकानेर से चार प्रतिभागियों – अर्जुन, अनीता, गर्विता चौधरी और माही आचार्य ने हिस्सा लिया था। इन चारों में अर्जुन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फाइनल तक का दमदार सफर

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
  • कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • पहली बाउट में जम्मू-कश्मीर को हराया
  • दूसरी बाउट में ओडिशा को पछाड़ा
  • क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल पर जीत दर्ज की
  • सेमीफाइनल में मणिपुर को मात देकर फाइनल में पहुंचा
  • फाइनल में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से कड़ा मुकाबला हुआ, जहां अर्जुन को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

कोच राठौड़ ने अर्जुन की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बीकानेर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

खिलाड़ियों को मिली बधाई और प्रोत्साहन
अर्जुन की इस उपलब्धि पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, सचिव एवं BFI उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार निर्वाण, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल कुमार निर्वाण, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा, कबड्डी संघ सचिव सीए जितेन्द्र सिंह राठौड़, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, दानवीर सिंह भाटी, अनिल बोडा, राजपाल कुलहरी, दिलीप सिंह माचरा, विजेंद्र रंगा, मो. जावेद, डॉ. रामकरण सांगवा और हेमंत जयपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बीकानेर का बढ़ता कद खेल जगत में
यह उपलब्धि बीकानेर की युवा खेल प्रतिभाओं की बढ़ती ताकत और प्रशिक्षण गुणवत्ता का प्रमाण है। अर्जुन का प्रदर्शन आने वाले वर्षों में बीकानेर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *