बीकानेर बॉयज स्कूल में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 5 सितम्बर। जयपुर रोड स्थित बीकानेर बॉयज स्कूल (बीबीएस) में 6 सितंबर, शनिवार को ‘द री यूनियन’ नामक एक एलुमनाई मीट (पूर्व छात्र मिलन समारोह) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्कूल के पूर्व छात्र और शहीद मेजर जेम्स थॉमस के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए किया जा रहा है, जिससे यह दिन और भी यादगार बन जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

49 साल बाद मिलेंगे पूर्व छात्र
स्कूल के प्राचार्य फादर संदीप थॉमस ने बताया कि इस समारोह में 1976 से लेकर 2019 तक के दसवीं कक्षा के पूर्व छात्र शामिल होंगे, जो लगभग 49 साल बाद एक-दूसरे से मिलेंगे। अब तक 400 से अधिक पूर्व छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इस मिलन समारोह में अमेरिका, कनाडा और सिंगापुर जैसे देशों से भी कई पूर्व छात्र शामिल होने वाले हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विशेष सम्मान और व्यवस्था
एलुमनाई मीट समिति के सदस्य शाजू के. बी., सत्येन्द्र झा, अर्नोल्ड जोसेफ, अमित नायर और अभिषेक बोथरा इस आयोजन के समन्वयक हैं। इस अवसर पर स्कूल के पहले बैच के विद्यार्थियों के साथ-साथ उन पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी पढ़ाई के 40 और 25 साल पूरे कर लिए हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *